राजस्थान की सीमाएँ व क्षेत्रफल

राजस्थान की सीमाएँ व क्षेत्रफल – Rajasthan Geography Chapter 3

राजस्थान की सीमाएँ दो तरह की हैं — एक ओर पाकिस्तान से लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा और दूसरी ओर पाँच पड़ोसी राज्यों से लगती अंतर्राज्यीय सीमा। इस अध्याय में पहले राज्य की लंबाई-चौड़ाई, फिर आकृति, फिर रैडक्लिफ रेखा और अंत में क्षेत्रफल के आँकड़े क्रमवार दिए गए हैं। इन्हें एक साथ पढ़ने पर पूरा नक्शा दिमाग में बैठ जाता है।

1. लंबाई, चौड़ाई और विकर्ण

  • उत्तर से दक्षिण लंबाई ➜ 826 किमी। कोणा गाँव (गंगानगर तहसील, गंगानगर) से बोरकुण्ड (सज्जनगढ़ तहसील, बांसवाड़ा) तक
  • पूर्व से पश्चिम चौड़ाई ➜ 869 किमी। सिलावट गाँव (राजाखेड़ा तहसील, धौलपुर) से कटरा गाँव (सम तहसील, जैसलमेर) तक
  • दोनों में अंतर ➜ 43 किमी
  • विकर्ण (उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व) ➜ 850 किमी
  • विकर्ण (दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व) ➜ 784 किमी
  • दोनों विकर्णों में अंतर ➜ 66 किमी

2. आकृति एवं मध्यवर्ती बिंदु

  • आकृति ➜ पतंगाकार अथवा विषमकोणीय चतुर्भुज
  • स्थलाकृति का आधार ➜ वैगनर सिद्धांत
  • स्थलाकृति बताने वाले प्रथम विद्वान ➜ टी.एच. हेण्डले
  • खगोलीय स्थिति के आधार पर मध्यवर्ती जिला ➜ नागौर
  • मध्यवर्ती गाँव ➜ लाम्पोलाई (नागौर)

टी.एच. हेण्डले — संक्षेप में

  • जयपुर रियासत में ब्रिटिश हैल्थ ऑफिसर थे
  • इन्हीं के सुझाव पर शासक रामसिंह द्वितीय ने जयपुर शहर को गेरुआ रंग से रंगवाया
  • जयपुर के इतिहास एवं कला पर अनेक पुस्तकें लिखीं
  • रामसिंह द्वितीय से मैत्री सम्बन्ध; उन्होंने अपनी वसीयत पर हेण्डले के हस्ताक्षर करवाए थे

3. सीमा के आँकड़े

  • कुल स्थलीय सीमा ➜ 5920 किमी
  • अंतर्राज्यीय सीमा ➜ 4850 किमी
  • अंतर्राष्ट्रीय सीमा ➜ 1070 किमी
  • कुल स्थलीय सीमा में अंतर्राष्ट्रीय सीमा का हिस्सा ➜ 18.07%
  • रैडक्लिफ रेखा का कितना भाग राजस्थान में ➜ 32.32%
  • ध्यान रहे ➜ राजस्थान की कोई जलीय सीमा नहीं है

4. रैडक्लिफ रेखा

  • क्या ➜ भारत और पाकिस्तान के बीच की अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा
  • कब ➜ अगस्त 1947 में विभाजन के समय सीमा आयोग गठित
  • अध्यक्ष ➜ सर सिरिल रैडक्लिफ
  • कांग्रेस द्वारा मनोनीत सदस्य ➜ जस्टिस मेहरचन्द महाजन तथा तेजसिंह
  • मुस्लिम लीग द्वारा मनोनीत सदस्य ➜ दीन मोहम्मद तथा मोहम्मद मुनीर
  • विशेषता ➜ यह विश्व की एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय सीमा है जिसका निर्धारण मानचित्र पर कलम से किया गया
  • समानांतर ➜ राष्ट्रीय राजमार्ग 11 व 911 के तथा पाकिस्तान की सिंधु नदी के बहाव के
  • प्रकार ➜ अध्यारोपित सीमा (Superimposed Boundary) — अर्थात जो सीमा वहाँ के लोगों की सहमति या सलाह के बिना ऊपर से थोप दी जाए
राज्य / केंद्रशासित प्रदेशरैडक्लिफ रेखा की लंबाई
जम्मू-कश्मीर व लद्दाख1216 किमी
राजस्थान1070 किमी
पंजाब514 किमी
गुजरात510 किमी
कुल3310 किमी

5. राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा

  • विस्तार ➜ हिन्दुमलकोट (गंगानगर) से बाखासर (शाहगढ़, बाड़मेर) तक
  • सीमावर्ती जिले (उत्तर से दक्षिण क्रम में) ➜ श्रीगंगानगर, बीकानेर, फलौदी, जैसलमेर, बाड़मेर
  • सर्वाधिक सीमा ➜ जैसलमेर; न्यूनतम सीमा ➜ फलौदी
  • केवल अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाने वाले जिले (3) ➜ बीकानेर, फलौदी, जैसलमेर
  • अंतर्राज्यीय के साथ अंतर्राष्ट्रीय भी बनाने वाले (2) ➜ गंगानगर (पाकिस्तान व पंजाब), बाड़मेर (पाकिस्तान व गुजरात)

पाकिस्तान के वे जिले जो राजस्थान को छूते हैं

प्रांतपाकिस्तानी जिलेराजस्थान के जिले
पंजाब प्रांत (3)बहावलनगरगंगानगर, बीकानेर
बहावलपुरबीकानेर, फलौदी, जैसलमेर
रहीमयारखानजैसलमेर
सिंध प्रांत (6)घोटकीजैसलमेर
सुक्कुरजैसलमेर
खैरपुरजैसलमेर
संघरजैसलमेर, बाड़मेर
उमरकोटबाड़मेर
थारपारकरबाड़मेर
  • राजस्थान से सर्वाधिक सीमा बनाने वाला पाकिस्तानी जिला ➜ बहावलनगर
  • न्यूनतम सीमा बनाने वाला ➜ उमरकोट

निकट और दूर — रैपिड फायर

  • अंतर्राष्ट्रीय सीमा के सर्वाधिक निकट जिला मुख्यालय ➜ गंगानगर
  • पाकिस्तान सीमा के सर्वाधिक निकट शहर ➜ अनूपगढ़ (लगभग 15 किमी दूर)
  • सीमावर्ती जिलों में सीमा से सर्वाधिक दूर मुख्यालय ➜ बीकानेर
  • पाकिस्तान सीमा को न छूने वाले जिलों में सर्वाधिक दूर मुख्यालय ➜ धौलपुर
  • अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित संभाग (2) ➜ जोधपुर तथा बीकानेर
  • इनमें सर्वाधिक सीमा व सर्वाधिक क्षेत्रफल ➜ जोधपुर संभाग
  • न्यूनतम सीमा, सबसे छोटा क्षेत्रफल तथा सीमा के सर्वाधिक निकट संभागीय मुख्यालय ➜ बीकानेर संभाग

6. अंतर्राज्यीय सीमा — 5 पड़ोसी राज्य

दिशाराज्यसीमा लंबाईविशेष
उत्तरपंजाब89 किमीसबसे कम सीमा
उत्तर-पूर्वहरियाणा1262 किमी
पूर्वउत्तरप्रदेश877 किमी
दक्षिण-पूर्वमध्यप्रदेश1600 किमीसर्वाधिक सीमा
दक्षिण-पश्चिमगुजरात1022 किमी

राजस्थान की सीमा इन 5 राज्यों के कुल 27 जिलों से लगती है।

राजस्थान के जिले, राज्यवार

  • पंजाब — 2 जिले ➜ श्रीगंगानगर (सर्वाधिक सीमा), हनुमानगढ़ (न्यूनतम)
  • हरियाणा — 8 जिले ➜ हनुमानगढ़ (सर्वाधिक), चूरू, झुंझुनूं, सीकर, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, अलवर, डीग
  • उत्तरप्रदेश — 3 जिले ➜ डीग, भरतपुर, धौलपुर
  • मध्यप्रदेश — 10 जिले ➜ धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, कोटा, बारां, झालावाड़ (सर्वाधिक सीमा 520 किमी), भीलवाड़ा (न्यूनतम, 16 किमी), चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा
  • गुजरात — 6 जिले ➜ बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर (सर्वाधिक सीमा), सिरोही, जालौर, बाड़मेर (न्यूनतम, 14 किमी)

नोट: राजस्थान और गुजरात के बीच उदयपुर जिले की कोटड़ा तहसील के 6 गाँवों को लेकर सीमा सम्बन्धी विवाद है।

पड़ोसी राज्यों के जिले

राज्यजिलेनाम
पंजाब2फाजिल्का (सर्वाधिक), मुक्तसर (न्यूनतम)
हरियाणा7सिरसा, फतेहाबाद (न्यूनतम), हिसार, भिवानी, महेन्द्रगढ़ (सर्वाधिक), रेवाड़ी, मेवात
उत्तरप्रदेश2मथुरा (न्यूनतम), आगरा (सर्वाधिक)
मध्यप्रदेश10मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, आगर मालवा, नीमच (सर्वाधिक), मन्दसौर, रतलाम, झाबुआ (न्यूनतम)
गुजरात6दाहोद, महीसागर, अरावली, साबरकांठा, बनासकांठा (सर्वाधिक), कच्छ (न्यूनतम)

7. जिलों की गिनती से जुड़े तथ्य

  • किसी भी प्रकार की सीमा बनाने वाले जिले ➜ 28
  • अंतर्राज्यीय सीमा बनाने वाले जिले ➜ 25
  • केवल अंतर्राज्यीय सीमा बनाने वाले जिले ➜ 23
  • अंतःस्थ जिले (जो किसी राज्य या देश की सीमा नहीं छूते) ➜ 13 — जयपुर, दौसा, टोंक, बूँदी, अजमेर, ब्यावर, डीडवाना-कुचामन, नागौर, जोधपुर, बालोतरा, पाली, राजसमंद, सलूम्बर
  • दो राज्यों से सीमा बनाने वाले 4 जिले ➜ हनुमानगढ़ (पंजाब, हरियाणा), डीग (हरियाणा, उत्तरप्रदेश), धौलपुर (उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश), बांसवाड़ा (मध्यप्रदेश, गुजरात)
  • मध्यप्रदेश से दो बार सीमा बनाने वाले जिले ➜ कोटा, चित्तौड़गढ़
  • सर्वाधिक पड़ोसी जिलों से घिरे जिले (7-7) ➜ जयपुर, पाली, नागौर, चित्तौड़गढ़
  • अंतर्राज्यीय सीमा में सर्वाधिक ➜ झालावाड़ (520 किमी); न्यूनतम ➜ बाड़मेर (14 किमी)

8. क्षेत्रफल

  • कुल क्षेत्रफल ➜ 3,42,239 वर्ग किमी (1,32,140 वर्ग मील), जो भारत के क्षेत्रफल का 10.41% है
  • देश में स्थान ➜ प्रथम (1 नवम्बर 2000 से, जब छत्तीसगढ़ बना)
  • द्वितीय स्थान ➜ मध्यप्रदेश
  • लगभग बराबर क्षेत्रफल वाला देश ➜ कांगो रिपब्लिक (3.42 लाख वर्ग किमी)
  • आसपास के देश ➜ पोलैंड (3.12 लाख), वियतनाम (3.31 लाख), फिनलैंड (3.37 लाख), जर्मनी (3.57 लाख), जापान (3.77 लाख), नॉर्वे (3.85 लाख)
  • तुलना ➜ न्यूजीलैंड व ब्रिटेन से 1.5 गुना, नेपाल व बांग्लादेश से 2.3 गुना, श्रीलंका से 5.2 गुना, स्विट्जरलैंड से 8 गुना तथा इजरायल से 16.5 गुना बड़ा
  • सबसे बड़ा जिला ➜ जैसलमेर, जो भारत का तीसरा सबसे बड़ा जिला भी है
5 सबसे बड़े जिलेक्षेत्रफल5 सबसे छोटे जिलेक्षेत्रफल
जैसलमेर38401 वर्ग किमीधौलपुर3033 वर्ग किमी
बीकानेर30239 वर्ग किमीदौसा3432 वर्ग किमी
बाड़मेर28387 वर्ग किमीडूंगरपुर3770 वर्ग किमी
जोधपुर22850 वर्ग किमीप्रतापगढ़4449 वर्ग किमी
नागौर17718 वर्ग किमीसवाई माधोपुर4498 वर्ग किमी

नोट: ऊपर दी गई सूची जिलों के पुनर्गठन से पहले की स्थिति पर आधारित है। पुनर्गठन के बाद राज्य सरकार द्वारा जिलों के क्षेत्रफल के आधिकारिक आँकड़े जारी नहीं किए गए हैं। स्रोत — जिला हैंडबुक, जनगणना विभाग, भारत सरकार।

अगले भाग में जिलों के गठन का इतिहास, संभागीय व्यवस्था और जिलों की आकृति से जुड़े तथ्य दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *