Rajasthan Current GK Today 10 August 2026

प्रमुख पुरस्कार और सम्मान:

  • राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2025: बाड़मेर के युवा बुनकर बरिंगाराम मेघवाल को उनकी ‘पट्टू’ साड़ी की बुनाई के लिए सम्मानित किया गया
  • राज्य स्तरीय बुनकर पुरस्कार: जवाहर कला केंद्र, जयपुर में आयोजित समारोह में कानाराम (जालौर), सोहन राम (नागौर) और धापू बाई (झालावाड़) को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिले

कृषि और विकास योजनाएं:

  • गोट सीमन प्रयोगशाला: रामसर, अजमेर में देश की सबसे बड़ी ‘गोट सीमन’ (बकरी वीर्य) उत्पादन प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी।
  • सौर ऊर्जा परियोजनाएं: राज्य मंत्रिमंडल ने बीकानेर और जैसलमेर में कुल 922 मेगावाट क्षमता की तीन नई सौर परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
  • कृषि व खाद्य प्रसंस्करण नीति 2026: नई नीति के तहत कृषि आधारित उद्योगों को अधिकतम 60% तक की कैपिटल सब्सिडी का प्रावधान किया गया है।

खेल उपलब्धियां:

  • वॉलीबॉल: कोटा की खुशी शर्मा ने इंडो-नेपाल वॉलीबॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
  • एथलेटिक्स: अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर) के बसंत कुमार मेघवाल ने वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में हाई जंप में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी:

  • न्यायिक सम्मेलन: जयपुर में ‘कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन एंड रूल ऑफ लॉ’ सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें ‘अयन’ (Ayan) सॉफ्टवेयर लॉन्च किया गया।
  • मजदूरी संहिता नियम 2026: सप्ताह में अधिकतम 48 घंटे काम करने और प्रतिदिन अधिकतम 10.5 घंटे की कार्य अवधि तय की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *